कांग्रेसजनों ने बाबा साहब को युगपुरुष बताते हुए,उन्हें नमन किया
सहारनपुर -देश के संविधान निर्माता "भारतरत्न" बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वी जयंती के पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया I
जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने आजादी के बाद सामाजिक समरसता और सभी के लिए न्याय का लक्ष्य निर्धारित कर देश को जो अद्वितीय संविधान दिया, उसी का अनुसरण व संवैधानिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए आजादी के बाद की कांग्रेस सरकारों ने देश में संवैधानिक संस्थाओं का गठन कर उन्हें मजबूत करके सशक्त लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त किया I वरुण शर्मा ने कहा कि हम कांग्रेसजन आज बाबा साहब के जन्मदिन पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने पारंपरिक संकल्प को दोहराते हुए हर संभव संघर्ष की शपथ लेते है Iपूर्व विधायक श्री सुरेंद्र कपिल ने बाबा साहब को युगपुरुष बताते हुए, उन्हें नमन किया I पूर्व विधायक ने कहा कि आजादी के बाद डॉ भीमराव अंबेडकर जी को संविधान समिति का मुखिया बनाकर कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया था उत्तर प्रदेश कांग्रेस (पिछड़ा विभाग) के उपाध्यक्ष अशोक सैनी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन ने कहा कि बाबा साहब ने देश के पिछड़ों और दलितों में शिक्षा के प्रति जो अलख जगाई, उसी के चलते आज देश में पिछड़े और दलित भी शिक्षित होकर तरक्की के राह पर अग्रसर है Iकार्यक्रम में दोनों अध्यक्षों के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण काजी शौकत हुसैन व अशोक जैन, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग के उपाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा,, धर्मपाल जोशी, धर्मवीर जैन, अशोक शारदा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, जिला कार्यालय सचिव नसीब खान, पिछड़ा विभाग के प्रदेश सचिव सचिन वर्मा, सतपाल सिंह बर्मन, गुलशेर आलम, सुकांत कपिल, प्रभजीत सिंह, रवि कुमार, जसवीर लांबा, आरिफ मंसूरी, प्रशांत कुमार, ओमपाल चौधरी, अजय कुमार, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, संजीव आदि ने शामिल होकर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया I

0 टिप्पणियाँ