Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रख्यात चिकित्सक डा अजय सिंह के नाम पर लग सकती भाजपा हाई कमान की मुहर?

प्रख्यात चिकित्सक डा अजय सिंह के नाम पर लग सकती भाजपा हाई कमान की मुहर?

सहारनपूर-सहारनपुर महापौर के लिए सतारूढ भाजपा मे दावेदारी की लम्बी फेहरिस्त है मगर अंतिम दौर की प्रकिया मे  निवर्तमान महापौर संजीव वालिया और प्रख्यात फिजीशियन डा अजय सिंह के नाम मे सबसे आगे चल रहे है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को पार्टी आलाकमान द्वारा की जाने वाली महापौर उम्मीदवारों की घोषणा मे मेडीग्राम हॉस्पिटल के निर्देशक डा अजय सिंह या निवर्तमान महापौर संजीव वालिया मे से किसी एक के नाम पर पार्टी हाई कमान अपनी अंतिम मुहर लगा सकती हैराजनीति जानकारों का मानना है कि बदलते राजनीति समीकरणों के परिदृश्य से देखा जाये तो साफ छवि और सरल स्वभाव के धनी डा अजय सिंह पर अगर भाजपा अपना दांव लगाती है तो ये भाजपा और सहारनपुर के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते है।वही डा अजय सिंह सभ्य समाज का एक ऐसा चेहरा है जो भाजपा की प्रत्याशी चयन की उम्मीदों पर खरा साबित हो सकते है! उनकी सकारात्मक सोच, व्यवहारिकता , उनकी उपलब्धताा तथा कार्यशैली के साथ चिकित्सा  के माध्यम से उनका  आम जन से सीधा संवाद कही ना कही पार्टी हाईकमान का उनका पर भरोसा उनकी दावेदारी का मार्ग प्रशस्त कर रहा हैं।हालांकि पार्टी हाई कमान का निर्णय सर्वोच्च होता लेकिन बीते दिन प्रदेश उपाध्यक्ष और सहारनपुर प्रभारी मोहित बेनीवाल ने जिस तरह डा अजय सिंह के मेडीग्राम हॉस्पिटल पहुच कर तरजीह दी उससे उनकी दावेदारी के मजबूत संकेत देखने को मिले है ।बहरहाल भविष्य के गर्भ मे क्या छुपा है ये तो 14 अप्रैल को ही बाहर आयेगा जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ भूपेन्द्र सिह भाजपा  उम्मीदवारों के नामो की घोषणा करेगे जिससे बाद तमाम दावे और अटकलों को विराम मिलेगा।

 रिपोर्ट -अमित यादव मोनू










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

धमोला नदी प्रदूषण पर विधायक आशु मलिक की बड़ी पहल, कैंसर के खिलाफ शुरू हुआ स्वास्थ्य महाअभियान