खालसा सिरजना दिवस पर सजाये गये विशेष धार्मिक दीवान
सहारनपूर-महानगर के विभिन्न गुरुद्वारों मे खालसा सिरजना दिवस बडी ही श्रद्धा और भक्ति भाव से साथ मनाया गया।इस अवसर पर गुरुद्वारों मे गुरमत समागम और विशेष धार्मिक दीवान सजाये गये! साध सगतं का गुरुद्वारों मे पहुँच कर हाजरी भरने का सिलसिला सुबह से शुरू हो कर देर शाम तक चलता रहा ।
गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मे दिन के समय विशेष धार्मिक दीवान के साथ अम्रत संचार का भी आयोजन किया गया।सुबह से शुरू हुऐ कार्यक्रम मे स्थानीय रागी जत्थो के आलावा श्री दरबार साहब अमृतसर से विशेष रूप से आये हजूरी रागी भाई साहब भाई गुरूदेव सिंह वेरका ने संगत को गुरवाणी कीर्तन से निहाल किया।वही पंजाबी गुरूद्वारा नुमाईश केम्प मे भी रात्रि के समय गुरमत समागम का आयोजन किया गया जिसमे ज्ञानी हरदयाल सिंह (मलेशिया वाले ) ने कथा के माध्यम गुरू साहब की महिमा का महत्व बताया और कहा कि गुरू साहब के बताये मार्ग पर चल कर ही हम अपना जीवन सफल कर सकते है!उधर पंचायती गुरूद्वारा खलासी लाईन गुरूद्वारा जगता जी ,गुरूद्वारा संत भागमल जी पजाबी गुरूद्वारा गौशाला रोड ,गुरूद्वारा आवास विकास,गुरूद्वारा अमर कुटिया आदि मे कीर्तन दरबार सजाये गये सभी जगह समाप्ति के उपरांत गुरू का लंगर अटूट वरता गया जिसमे संगत ने लंगर प्रसाद छँका।इस अवसर पर प्रधान श्री गुरु सिंह सभा स बलबीर धीर ,स गुरविंदर सिंह कालड़ा,स इन्द्र जीत खालसा,भाई साहब भाई परविन्दर सिंह,स साहब सिंह,स जसवंत सिंह बत्रा,स सतवंत सिंह बत्रा ,स पुनीत धीर, स हरिलाल ग्रोवर, स हरजस बग्गा स सन्नी बग्गा, स कंवल प्रीत सिंह चावला, स इन्द्र पाल सिंह (हरमन) स गुरतेज सिंह ,स राजा बजाज स लविश कालड़ा स गुरजस सिंह आदि सेवादार मौजद रहे!
रिपोर्ट -अमित यादव मोनू

0 टिप्पणियाँ