Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा साहब देश के ऐसे मसीहा थे- विधायक आशु मलिक

बाबा साहब देश के ऐसे मसीहा थे- विधायक आशु मलिक

सहारनपुर- भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया।सपा जिला कार्यालय पर आज बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती गोष्टी कर मनाई गई इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सविधान से वंचित लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया और आज उनके बल पर ही समाज के गरीब कमजोर व पिछड़े वर्ग के लोगों को उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार मिला है  विधायक आशु मलिक  एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वंचित समाज को के लिए जो कार्य किए हैं उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब देश के ऐसे मसीहा थे, जिन्होंने सदैव ही संघर्ष के बल पर समाज को समानता का अधिकार दिलाया और हम सब का नैतिक दायित्व है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी। पूर्व मंत्री सरफराज खान एवं पूर्व विधायक मसूद अख्तर कहा कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी महापुरुषों का मान सम्मान किया जा रहा है जिससे कि आम व्यक्ति को महापुरुषों के कार्यों का बखान किया जा सके और वह उनसे प्रेरणा ले सकें। पूर्व मंत्री विनोद तेजियाँ एवं वरिष्ठ नेता कार्तिक राणा कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्श और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए समाज के उपेक्षित वर्गों  के लोगों  के अधिकार दिलाने का काम किया जाए और संविधान में लोकतंत्र को पैदा हो रहे खतरे को रोकने के लिए हमें संघर्ष करना होगा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से जनता भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है और निकाय चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। पूर्व मंत्री विनोद तेजियाँ एवं वरिष्ठ नेता कार्तिक राणा कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्श और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए समाज के उपेक्षित वर्गों  के लोगों  के अधिकार दिलाने का काम किया जाए और संविधान में लोकतंत्र को पैदा हो रहे खतरे को रोकने के लिए हमें संघर्ष करना होगा गोष्टी को  महानगर अध्यक्ष आजम  शाह उस्मान मुखिया पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी रोहित राणा बृजेश शर्मा प्रशिक्षित वर्मा राजकुमार प्रधान विनोद गौतम महजबी खान हशीन कुरैशी सलीम अख्तर जाटव अमरीश चौटाला अंजू रानी नवाब यादव रामाशीष यादव बिट्टू नंबरदार ने संबोधित कियाइस मौके पर अमित जटाओं हैदर मुखिया राजकुमार बिल्ला अभिनय सैनी चौधरी कल्याण सिंह चौधरी जुमला सिंह वीरेंद्र यादव चौधरी वाशिम तोमर विनोद कुमार बलवीर सिंह सुरेश शर्मा राजेश विकास शिवकुमार आरपी यादव नितेश कुमार रोहित कुमार विशाल यादव शहजादी संदीप सैनी जमील अहमद रविदत्त अमित यादव संदीप श्याम सिंह विरेंद्र कुमार संदीप दीपक प्रमोद गौतम विकास विश्वकर्मा रजनीश कुमार अजय सिंह गुलबहार अनीता रानी नीरज यादव रफत खान रोहित कटारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने की संचालन पूर्व महानगर के फैसल सलमानी ने किया

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संजीव तोमर का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत