Ticker

6/recent/ticker-posts

महानगर और देहात क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

महानगर और देहात क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महानगर और देहात क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  महानगर की ईदगाह सहि‍त महानगर की तमाम मस्जिदों में नमाज अदा कर कौम की तरक्की और मुल्क में शांति की दुआ मांगी गई..।

इस दौरान प्रशासन द्वारा नमाज अदा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम कि‍ए गए थे  जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी  महानगर की ईदगाह पर नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इस दौरान मुल्क में शांति और कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई - कहा कि कुर्बानी के इस त्योहार को मुसलमान अमन-चैन के साथ मनाएं। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे किसी को परेशानी हो - वहीं, जामा मस्जिद कलां में प्रबंधक मौलवी फरीद ने नमाज अदा कराई।इसके अलावा इस्लामिया इंटर कॉलेज मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद, मस्जिद टोपिया सराय, मस्जिद हाजी दीन मोहम्मद सराय मरदान अली, मस्जिद कंपनी बाग, पुरानी चुंगी, मस्जिद शहादत अली रांगडो का पुल, ऊंची मस्जिद ढोलीखाल, मस्जिद अनार वाली खालापार, मस्जिद मरकज वाली पुल बंजारान, मस्जिद नई उमर रायवाला, मस्जिद लुहारों वाली, मस्जिद हाफिज हुसना गालिब रसूल चौक, मस्जिद टोली कलालान, रहमत मस्जिद पीर वाली, पुरानी जामा मस्जिद, मस्जिद अनवारिया सराय मरदान अली, घंटाघर वाली मस्जिद सहि‍त सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई इस के अलावा देहात क्षेत्र में वर्षा के चलते अधिकतर मस्जिदों में नमाज अदा की गई 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संजीव तोमर का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत