वन महोत्सव का हुआ शुभारम्भ
सहारनपुर=वन महोत्सव 01 जुलाई 2023 से 07 जुलाई 2023 तक के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग की मोहण्ड रेंज के अन्तर्गत दून प्राइड पब्लिक स्कूल, सुन्दरपुर में वन महोत्सव 2023 के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण, वृक्षावरण व वृक्षारोपण के महत्व, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग का परित्याग करने के सम्बन्ध मंे शपथ ग्रहण एवं चित्रकला, संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
वन महोत्सव 2023” मनाने का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन मंे वनों एवं वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका से है। इनसे प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ तथा पर्यावरणीय सेवाए निरन्तर प्राप्त होती रहें, इसके लिये अधिकाधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है, जिसके सम्बन्ध मंे मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ’’औषधीय एवं फलदार पौधारोपण को प्राथमिकता’’ दिये जाने के अनुपालन मंे सुश्री श्वेता सैन, प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर एवं श्री दिलबाद जस्सर, प्रधानाचार्य द्वारा दून प्राइड स्कूल सुन्दरपुर में आवला, जामुन, मौलश्री, कपूर के प्रजाति के पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण को शुद्ध बनाने हेतु उपस्थित जनमानस, छात्र छात्राओ को प्रोत्साहित किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी सुश्री श्वेता सैन द्वारा कार्यक्रम मंे उपस्थित सभी जनमानस को संदेश दिया कि वनों के अनगिनत लाभ है। सबसे अहम् लाभ तो वो हमारे जीवन के लिए प्राणवायु देता है, शुद्ध और स्वच्छ वातावरण देता है। वन अनेक प्राणी और पक्षी का आशियाना है। वनो से ऑक्सीजन प्राप्त होता है। पेड़ो से चारो तरफ हरियाली छायी रहती है, इसे सुरक्षित रखना हर मानव का प्रथम कर्त्तव्य है। सभी को वन महोत्सव कार्यक्रम अतिहर्षो उल्लास के साथ मनना चाहिए और कम से कम 1 पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।वन महोत्सव 2023 के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग की बड़कला रेंज के अन्तर्गत ग्राम मौ0 शफीपुर तथा शाकुम्भरी रेंज के अन्तर्गत ग्राम रामपुर बड़कला मंे ग्रामीणों एवं स्टाफ की उपस्थिति मंे संगोष्ठी एवं पौधारोपण का कार्यक्रम मंे आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यतः फलदार पौधो का रोपण किया गया, जैसे आंवला, बेल, आम, जामुन आदि।कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक वन प्रभाग सुश्री श्वेता सैन, क्षेत्रीय वनाधिकारी, मोहण्ड, श्री मनोज कुमार बलोदी, श्री राहुल त्यागी, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, श्री दिलबाद जस्सर, प्रधानाचार्य, श्री राजन सैनी, अध्यापक, श्रीमती मोहिनी तोमर, अध्यापिका, छात्र-छात्राए व फिल्ड स्टाफ, श्री आर0पी0ध्यानी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, बड़कला, श्री आर0एन0 किमौठी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, शाकुम्भरी, श्री दीपक कुमार, वन दरोगा, श्री आकाश राठौर, श्री पंकज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्री संजय कुमार, ग्राम प्रधान रामपुर बड़कला सहित लगभग 64 ग्रामीण भी उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ