बारिश से लबालब हुई सड़के, घर व थाने के मेस में घुसा पानी, ग्रामीण बेहाल
रिपोर्ट-एसडी गौतम
नागल-लगातार हो रही भारी बारिश से ब्लॉक क्षेत्र के अनेकों गांवों में सड़के पानी से लबालब हो गई जिससे गंदा पानी घरों में घुस रहा है जिससे ग्रामीणों के सामने भारी परेशानी बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव इशाकपुर में तालाब में जानें वाले नाले में अवरोध लगाने से एससी समाज की गलियों में भारी पानी जमा होकर घरों में घुसने लगा जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। हरिसिंह, जयसिंह, विजेंद्र, अजीत, सतपाल, मोनू, पप्पू, सतकुमार, रघवीर व रीना आदि ग्रामीणों ने बताया कि गली का पानी तालाब में जाता है लेकिन एक युवक द्वारा नाले में बंध (रोक) लगाकर रोक दिया गया है जिससे गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब पानी निकासी कराए जाने की मांग की है। वही ग्रामीण जोनी कुमार ने बताया कि उसके द्वारा बीते तीन माह से लगातार प्रधान व सचिव को तालाब सफाई के लिए कई बार अवगत कराया गया लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी है। इस संबंध में जब सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही सामने आई है जिसपर उन्होंने जल्द समस्या का निस्तारण करने की बात कहते हुए लाहपरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधान व सचिव पर विभागीय कार्यवाही करने की बात कही है। वही जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित कर्मचारियों को आदेश जारी करने की बात कही। नागल में तालाब खुदाई व बढ़ेडी में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब का पानी सड़कों पर बहने से बुरा हाल है। तो वही थाना नागल के भोजनालय में गंदा पानी भर जाने से पुलिसकर्मियों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। साधारणसिर, बसेड़ा, भाटखेड़ी, ताजपुर, मीरपुर समेत आदि गांव में भी बारिश के पानी के कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


0 टिप्पणियाँ