Ticker

6/recent/ticker-posts

आई.एम.ए के तत्वाधान में हकीकत नगर स्थित सभागार में डॉक्टर्स डे का आयोजन

आई.एम.ए के तत्वाधान में हकीकत नगर स्थित सभागार में डॉक्टर्स डे का आयोजन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर=आई एम ए सहारनपुर के तत्वाधान में हकीकत नगर स्थित सभागार में डॉक्टर्स डे का आयोजन हुआ राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस नेशनल डॉक्टर्स डे हमारे प्रसिद्ध विश्वविख्यात शिक्षाविद चिकित्सक और वेस्ट बंगाल पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉक्टर बिधन चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है 

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री डॉ सुभाष सहगल जी ने डॉक्टर बिधन चंद्र रॉय की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्यों को का उल्लेख किया। बिधन चंद्र रॉय का जन्म सन 1882 में 1 जुलाई को हुआ था और उनकी मृत्यु भी 1 जुलाई 1862 को ही हुई। चिकित्सा जगत में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में सन 1991 से हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन 1962 में डॉक्टर बिधन चंद्र रॉय को देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न देकर भी सम्मानित किया गया था । देर रात्रि हकीकत नगर स्थित सभागार आई एम ए हॉल में सीएमओ डॉ श्री संजीव मांगलिक सर तथा आईएमए अध्यक्ष डॉ सुभाष सहगल तथा आई एम ए सचिव डॉ अवनीश सिंघल के द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण और स्थापना आईएमए हॉल में की गई  इस अवसर पर सर्वप्रथम आई एम ए सहारनपुर की तरफ से  डॉक्टर सुभाष सहगल और डॉक्टर अवनीश सिंघल द्वारा सीएमओ सहारनपुर डॉक्टर संजीव मांगलिक जी को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 1 जुलाई को सहारनपुर आईएमए हॉल में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के रूप में मनाते हुए सीनियर डॉक्टर्स का सम्मान किया जाता है इसी श्रंखला में इस साल डॉ सोनिया बनर्जी डा अजय कुमार सिंह (मेयर सहारनपुर) डॉ गौरव तेहरी डॉ विनोद कुमार पुंडीर तथा डॉक्टर महेश कुमार गोयल को प्रशस्ति पत्र और शॉल और एक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दूसरी कड़ी के रूप में आई एम ए सहारनपुर परिवार के मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया सभी को मेडल ट्रॉफी तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक बनर्जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य डॉक्टर डॉ विकास अग्रवाल डॉ रजनीश दाहूजा डा रविंद्र राणा डॉ अंकुर उपाध्याय डॉ नूतन उपाध्याय डॉ रजनीश सिंघल डॉ रेनू सिंघल डॉ डीके गुप्ता डॉक्टर नीरज आर्य डॉ वंदना आर्य डॉ महेश ग्रोवर डॉक्टर आरके शर्मा डॉक्टर सुधीर अग्रवाल डॉक्टर संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

धमोला नदी प्रदूषण पर विधायक आशु मलिक की बड़ी पहल, कैंसर के खिलाफ शुरू हुआ स्वास्थ्य महाअभियान