भारतीय महिलाओं में स्टिलबर्थ रेट सबसे ज्यादा-डा. नूतन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
ये बात डा. नूतन उपाध्याय ने हैदराबाद में आयोजित हुई वार्षिक इंटरनेशनल कांफ्रेंस 'आइकॉग-2024' में स्टिलबर्थ के कारणों और इसमें सुधार विषय पर चर्चा में कही। उन्होंने बताया कि भारत में स्टिलबर्थ रेट (गर्भ में शिशु की मृत्यु होना) 1000 में 10-12 है। जो विकसित देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इसका मुख्य कारण गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप, गर्भस्थ शिशु के आसपास पानी कम हो जाना, शुगर का बढ़ना और कुछ विशेष इन्फेक्शन जैसे रुबेला, मलेरिया और सिफलिस भी इसके कारण है। डा. नूतन उपाध्याय ने बताया कि नियमित परीक्षण और चिकित्सीय परामर्श तथा जागरूकता से ही भारत में स्टिलबर्थ रेट को कम किया जा सकता है। डा. नूतन ने कांफ्रेंस में स्पेशलिस्ट बनने वाले युवा चिकित्सकों के शोधपत्रों का भी मूल्यांकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। अंत में कांफ्रेंस की संयोजक डा. शांता कुमारी ने देश- विदेश से आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ