Ticker

6/recent/ticker-posts

सफलता के लिए परिश्रम महत्वपूर्ण-अर्चना सिंह

 सफलता के लिए परिश्रम महत्वपूर्ण-अर्चना सिंह

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- प्राथमिक विद्यालय जंधेड़ा समसपुर-1 ब्लॉक रामपुर मनिहारान में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कौशल के नेतृत्व में एआरपी अर्चना सिंह और समस्त स्टाफ जंधेड़ा  के द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों मंे चयनित बच्चों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे चयनित बच्चो के अभिभावकों और बच्चो को सम्मानित किया गया और उन्हें बधाई दी गई

अभिभावकों को बच्चो को आगे भी इसी प्रकार अपना सहयोग देने के लिए कहा गया। चयनित बच्चो में किट्टू पुत्री राजबीर निवासी भगवानपुर हर्षित पुत्र पंकज कुमार निवासी जंधेड़ा समसपुर गौरव पुत्र मनोज कुमार और टीना पुत्री प्रणीत कुमार का चयन इन आवाशिया विद्यालयों मे हुआ हैं। एआरपी अर्चना सिंह ने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं और इन बच्चो को यदि हम थोड़ा सा भी सपोर्ट करंे तो ये बच्चे कल देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अर्चना सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढाई करनी चाहिए तथा सफलता के लिए परिश्रम महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संजीव तोमर का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत