जतिंदर बजाज पर सपा ने फिर जताया भरोसा,पुनः महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत
समाजवादी पार्टी मे कर्मठ और निष्ठवान कार्यकर्ता को सम्मान मिलने का सिलासिला जारी,
सपा सर्व समाज की पार्टी-नवाब अंसारी
रिपोर्ट-अमित मोनू यादव
सहारनपूर-समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावो से पहले संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए मुहिम को आगे बढ़ाते हुए महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी ने समाजवादी पार्टी के सच्चे और निष्ठावान सिपाही स जतिंद्र सिंह बजाज (चन्नी) को महानगर संगठन में महानगर उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद से नवाजा है।
अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की मौजूदगी महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी ने जतिंदर बजाज को सौंपा मनोयन पत्र।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद और महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी से जितेंद्र बजाज से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने के साथ पार्टी के प्रचार प्रसार की उपेक्षा भी की और कहा उनकी नियुक्ति से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।वही अपनी नियुक्ति पर जितेन्द्र बजाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल देहात विधायक आशु मलिक,जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद और महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो अहम जिम्मेदारी उनको सौंपी है वो उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और गठबंधन उम्मीदवार को सहारनपुर से भारी मतों से जीत दिलवा कर भेजने का काम करेंगे।उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर ,फैसल सलमानी,रत्न सिंह यादव ,पार्षद टिंकू अरोड़ा,नदीम कुरैशी,राजीव अग्रवाल ,गुरविंदर बजाज,हरनीत सिंह प्रिंस,सहेज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ