आईआईटी कैम्पस में हुआ विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, ली गयी शपथ
प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण आज की आवश्यकता - महापौर
पर्यावरण को संरक्षित करना जरूरी - विधायक
बच्चे माँ के नाम एक पेड़ लगाकर करें संरक्षित - जिलाधिकारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महापौर डॉ0 अजय सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम एवं जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की उपस्थिति में सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर द्वारा आई0आई0टी0, रुड़की सहारनपुर कैम्पस में विश्व पर्यावरण दिवस-2025 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन की स्मृति में विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के शुभ अवसर पर महापौर डा0 अजय कुमार सिंह द्वारा पीपल, विधायक श्री देवेन्द्र निम द्वारा नीम, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल द्वारा बरगद पौधे का रोपण किया गया।
महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का होना आवश्यक है। इससे प्रदूषण में कमी होगी तथा जीवन को अनेक बीमारियों से बचाया जा सकेगा। विधायक देवेन्द्र निम ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि पर्यावरण के साथ-साथ परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की बात कही। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने सभी को पर्यावरण दिवस पर शपथ दिलाते हुए प्रत्येक बच्चे को माँ के नाम एक पेड लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा कि पेड लगाने के साथ ही उसे संरक्षित करने का भी कार्य करे। कार्यक्रम का प्रारम्भ एन0सी0सी0 व अन्य विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा विश्वकर्मा चौक से आई0आई0टी0, रुडकी सहारनपुर कैम्पस तक प्लास्टिक हटाओं सम्बन्धी रैली निकाल कर किया गया एवं उनके द्वारा प्लास्टिक कचरा एकत्रण का कार्य भी किया गया। आई0आई0टी0, रुडकी सहारनपुर कैम्पस में विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया। कार्यकम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया गया। बच्चांे का उत्साह वर्धन करने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु शपथ भी दिलाई गई तथा एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 थीम के तहत एक-एक पौध लगाने एवं उनके सरंक्षण हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त दिल्ली से आये विषेशज्ञो द्वारा बच्चों को प्लास्टिक से ईको ब्रिक बनाने की कला भी सिखाई गयी। साथ ही कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को ऑस्कर पुरस्कृत शॉर्ट फिल्म ‘‘एलीफैन्ट व्हिसपर्स’’ का अवलोकन कराया गया।इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग श्री शुभम सिंह, सहारनपुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती संवेदना चौहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी देवबन्द श्री वीरेन्द्र सिंह रावत व वन विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।
0 टिप्पणियाँ