कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर भाव विभोर होकर भजनों पर झूमे विधायक राजीव गुंबर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ तीर्थ यात्रियों का नगर में भव्य स्वागत किया गया।
देहरादून रोड स्थित एस ए एम इंटर कॉलेज के पास लगे कावड़ शिविर मेंभाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक राजीव गुंबर के नेतृत्व में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलाभाव विभोर विधायक राजीव गुंबर स्वयं भगवान शिव के भजनों पर नृत्य करने लगे, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भी भक्ति में लीन हो गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी विधायक के साथ नृत्य कर भक्ति भाव प्रकट किया। कांवड़ियों की सेवा हेतु मौके पर पेयजल वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। पुष्प वर्षा और स्वागत कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महापौर संजीव वालिया, योग युग प्रमुख मयंक अरोड़ा, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, रमा गुप्ता, सपना ठाकुर, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय महेश्वरी, पार्षद मुकेश गाखर, राजेंद्र कोहली, शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन में भक्ति, सेवा और सौहार्द का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिसने सहारनपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को और भी गौरवशाली बना दिया।
0 टिप्पणियाँ