Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

परिवारों के आपसी मेलजोल से ही समाज को गति मिलती है-सुरेंद्र भटेजा

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की और से नव वर्ष,लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया।भेल सामुदायिक केंद्र मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा,महामंत्री संदीप वैष्णव, कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा एवं अतिथि नितिन शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कोहली,भाजपा नेत्री अंजना चढ्ढ़ा,नूतन मक्कड़ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों को संगठन पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी।राजू जादूगर ने अपनी जादू कला से लोगों का मनोरंजन किया।बंटी डांस ग्रुप ने संास्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं एवं बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।तंबोला राउंड में सभी ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभान बच्चों और विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी समन्वय स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।परिवारों के आपसी मेलजोल से ही समाज को गति मिलती है।डिस्ट्रीब्यूटर संगठन अपने सामाजिक दायित्व को निभाता चला आ रहा है।सभी को देश एवं राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व हमारी संस्कृति दिखाने का सशक्त माध्यम है।सुख-दुख में एक दूसरे का साथ दें और समाज में फैल रही विसंगतियों को दूर करने का प्रयास करने के साथ देश हित में युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें।महामंत्री संदीप वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर एसोसिएशन की और से प्रतिवर्ष धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।जिसमें परिवार बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हैं।उन्होंने कहा कि व्यापारी सदैव ही समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देता है।डिस्ट्रीब्यूटर्स उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद मुहैया कराने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।इस दौरान राजकुमार अरोड़ा,मनोज अग्रवाल,सुरेश साहनी,बंसल अरोड़ा ,शलभ गोयल,शशिमन चंदा,रुपेश गोयल,दीपक कंसल,अतुल गोयल,अभिषेक,अनिल ग्रोवर ,अजय खुराना,अभिषेक,इंद्रजीत,विपिन गुप्ता,तरुण भाटिया, निखिल गोयल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा