Ticker

6/recent/ticker-posts

हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी,सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे-गणेश जोशी

हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी,सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे-गणेश जोशी

बहुउद्देशीय शिविर मेें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने किया लोगों से संवाद

रिपोर्ट श्रवण झा

देहरादून-जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को विकासखंड रायपुर के दूरस्थ न्याय पंचायत सरोना में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के.मिश्रा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर मेें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों कंे स्टालों का निरीक्षण करते हुए जनसमस्यएं सुनी।

इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से 451लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया। शिविर में कृषि विभाग के माध्यम से ज्वालपा माता स्वयं सहायता समूह को फार्म मशीनरी बैंक की खरीद हेतु 4लाख रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया गया।किसान महेन्द्र तथा मंजू देवी को 80प्रतिशत अनुदान पर पावर वीडर वितरित किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 02 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को किशोरी किट प्रदान की गई।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी,सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत अब तक सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो चुका है।मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी हेतु सुवाखोली एवं सहस्त्रधारा में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘रीप’ परियोजना के अंतर्गत सीएलएफ से जोड़ने के लिए भी विशेष शिविर आयोजित करने को कहा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है।उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के संचालन के लिए भारत सरकार द्वारा बजट को 6 से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है।योजना के अंतर्गत रोजगार दिवस 100से बढ़ाकर 125कर दिए गए हैं तथा समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।शिविर में लोक निर्माण विभाग,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता तथा रीप परियोजना के सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कैबिनेट मंत्री ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के.मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में दर्ज 41समस्याओं में से 20का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि सरोना क्षेत्र में इंटरमीडिएट विद्यालय न होने के कारण क्षेत्र के लगभग पाँच गाँवों के बच्चे प्रतिदिन 15 से 20किलोमीटर दूर अध्ययन हेतु जाते हैं।उन्होंने सरोना में इंटरमीडिएट विद्यालय खोले जाने की मांग की।ग्रामीणों ने सरोना क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या दर्ज कराने पर बीएसएनएल प्रबंधक को टावर स्थापित करने हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 451 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा 112 ,होम्योपैथिक विभाग द्वारा 70तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 44लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।पशु चिकित्सा विभाग ने 20पशुपालकों को पशु औषधियाँ उपलब्ध कराईं।राजस्व विभाग द्वारा आय,हैसियत,चरित्र प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 12प्रमाण पत्र जारी किए गए।कृषि विभाग द्वारा 46तथा उद्यान विभाग द्वारा 12किसानों को कृषि यंत्र,बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा) के.के.मिश्रा,उप जिलाधिकारी हरिगिरी,परियोजना निदेशक विक्रम सिंह,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,तहसीलदार सुरेन्द्र देव,खंड विकास अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल,एबीडीओ सुनील उनियाल,अन्य विभागीय अधिकारी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोना घनश्याम सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक भट्ट,अंशिका,ग्राम प्रधान सरोना आस्था नेगी ,ग्राम प्रधान पूनम,जय कृष्ण ममगाई,रेशम दास,राकेश जवाडी,महोदव भट्ट,श्याम सिंह पयाल, अरविंद राणा,सागर पवार,ऊषा देवी,पूर्व प्रधान सुंदर सिंह पयाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा