उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन द्वारा विश्व रतन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वा जन्मोत्सव मनाया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों सिद्धांतों को अपना कर शिक्षित समाज की स्थापना करने का आह्वान किया।
कोर्ट रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर महात्मा बुद्ध और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन का विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए शिक्षित होकर संगठित बनाकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया संगठन के पदाधिकारियो ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन के अनेक कठिनाइयों और भेदभाव का सामना करते हुएअपने उन्होंने कभी हार नहीं मानी अपनी शिक्षा मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया की परिस्थितियों चाहे कितनी भी कठिनाइयों से भारी क्यों ना हो अगर इरादे मजबूत हो तो सफलता अवश्य मिलती है डॉक्टर अंबेडकर जी ने भारत के संविधान का निर्माण करके देश को एक नई दिशा दी उन्होंने समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत को अपने संविधान में स्थान दिया जिससे हर नागरिकता को सम्मान का अधिकार प्राप्त हो सके इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी तथा अन्य विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ