Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी- चौधरी नीरपाल

राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी- चौधरी नीरपाल 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर रालोद खेल प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 मई को मण्डी समिति रोड पर कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। 31 मई को दिल्ली रोड पर मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने, संगठन में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर,मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है।कार्यकर्ताओं की चुनाव में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक जिम्मेदारी तय की जाएगी।पार्टी में सक्रियता दिखाने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संगठन में सम्मान दिया जा रहा है।क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,आरिफ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में सर्व समाज का सम्मान होता है इसलिए रालोद के साथ रोज लोग जुड़ रहे है।बैठक में चौ अरविंद मुखिया,सैयद फौद,फैजान अली,समीर खान,मो. सुहैल,साजिद चौधरी,मोनू कुमार,आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीडीओ ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन