Ticker

6/recent/ticker-posts

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के क्रियान्वयन को लेकर सीडीओ ने ली बैठक

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के क्रियान्वयन को लेकर सीडीओ ने ली बैठक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार -विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में भारत सरकार की महत्वकांक्षी‘‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारण्टी मिशन वीबीजीरामजी’’अधिनियम,2025 के 01जुलाई,2026से क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक में जिला विकास अधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारियों,उपकार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) शामिल हुए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र द्वारा वीबीजी रामजी के अन्तर्गत जल सुरक्षा और संरक्षण कार्य,ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य,आजीविका संवर्धन के कार्य,जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्यों,ये चारों क्षेत्र मिलकर विकास,सशक्तिकरण,कन्वर्जेंस और स्थायी आजीविका का आधार बनाया जाये।खण्ड विकास अधिकारियों को दिए कि इस हेतु जनप्रतिनिधि/प्रधानगणों से आपसी समन्वय स्थापित कर लिया जाये।जिससे कार्य की गुणवत्ता भी बनी रहे और गांव के अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति को रोजगार के भी अवसर प्राप्त हो। गाँव का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।उन्होंने प्रत्येक विकास खण्ड में एक मॉडल गांव विकसित किया जाये,जो स्वयं अपने आय के स्त्रोत सृजित कर सकें।जिससे सभी प्रकार की जल संचय,स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कूड़ा अपशिष्ट प्रबन्धन,जल निकासी,सिंचाई सुविधा,आजीविका हेतु नर्सरी निर्माण,आदि गतिविधियाँँ की जाये।गांव में ओपन जिम/फिटनेस सेंटर,स्थानीय खाद्य उत्पादकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उससे ग्रामीणों की आजीविका सम्वर्द्धन किया जाये। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए विभिन्न पैरामीटरों में अपेक्षित प्रगति समयान्तर्गत प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यश शर्मा की घातक गेंदबाजी से टीम येलो की सात विकेट से जीत