Ticker

6/recent/ticker-posts

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शातिर गौतस्कर को कोतवाली पुलिस ने दबोचा,अवैध तमंचा-कारतूस व स्कॉर्पियो वाहन बरामद

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार,पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

रविवार को जयराम मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नम्बर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया,लेकिन चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैरियर लगाकर वाहन को रोका।पूछताछ में चालक ने अपना नाम परवेज उर्फ अल्लाहदिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्साबान,ज्वालापुर बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01देशी तमंचा 315बोर एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ आश्रमों व सड़कों से गाय चोरी कर इसी वाहन से ले जाकर बेचता था।आरोपी ने बताया कि 13.मई की रात सप्तसरोवर आश्रम के पास स्थित गौशाला से एक गाय चोरी कर बेची गई थी,जिसमें उसके हिस्से में आए 8000में से 5100शेष बरामद हुए।उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर पूर्व में मुकदमा पंजीकृत है।अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।परवेज उर्फ अल्लाहदिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर,(उम्र 35वर्ष) के पास से देशी तमंचा 315 बोर,02जिंदा कारतूस 315 बोर,स्कॉर्पियो वाहन(सफेद रंग,बिना नम्बर प्लेट) तथा 5100नकद बरामद की गयी। पुलिस टीम में दरोगा नवीन सिंह चौहान,हे.का. संजयपाल तथा का.बृजमोहन शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त