Ticker

6/recent/ticker-posts

अश्लील हरकतों पर 5 महिलाएं हिरासत में, स्पा सेंटर पर भी छापा

अश्लील हरकतों पर 5 महिलाएं हिरासत में, स्पा सेंटर पर भी छापा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकत कर राहगीरों को असहज करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने 5महिलाओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने राठौर प्लाजा होटल के सामने दबिश देकर कार्रवाई की।साथ ही पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की गई।थानाध्यक्ष अजय शाह के मुताबिक,पिछले कुछ दिनों से राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाओं द्वारा राहगीरों पर अशोभनीय हरकतें करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आपत्तिजनक हरकतें करती मिली 5 महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से हिरासत में लिया।पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ थाना सिडकुल में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस टीम में सिडकुल थानाध्यक्ष अजय शाह,वरिष्ठ उननिरीक्षक प्रवीण बिष्ट,महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त