देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी भीषण आग,घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि मकान की छत में लगी कड़ियां तक जल गईं, जिससे मकान की स्थिति जर्जर हो गई है और अंदर जाना भी खतरे से खाली नहीं है।फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
मौहल्ला मनिहारान निवासी काशिफ पुत्र निसार का परिवार गर्मी अधिक होने के कारण मकान के बाहर सो रहा था। इसी दौरान मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जब तक परिवार और आसपास के लोगों को आग की जानकारी हुई, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की लपटें देखकर मौहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।काशिफ की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है तथा उसके छह बेटी बेटी हैं।आग की इस घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान मौके पर पहुँचे और पीड़ित काशिफ़ को सहायता का आश्वासन दिया।दिग्विजय चौधरी,जमील फोरमैन, बृजपाल चौधरी, आस मोहम्मद सैफ़ी,मुजीबुर्रहमान इदरीसी,अमन वाल्मीकि, रहमान इदरीसी, आफ़ताब मलिक आदि गणमान्य लोगों ने भी पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
0 टिप्पणियाँ