कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह रही मुस्दैद,मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई नमाज़
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्टैद रही।इंस्पेक्टर राकेश कुमार,क़स्बा इंचार्ज ललित कुमार व पुलिस टीम के साथ मस्जिदों के आसपास मौजूद रहे।सभी मस्जिदों में हमेशा की तरह शांतिपूर्वक नमाज़ अदा की गई और देश दुनिया के लिए अमनो अमान की दुआ की गई।
सहारनपुर की कलेक्ट्रेट मस्जिद के प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नज़र आ रहा है।पुलिस लगातार गणमान्य लोगों से संपर्क कर शांति व्यवस्था क़ायम रखने का आह्वान कर रही है।इसी कड़ी में जुमा की नमाज़ को देखते हुए कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने क़स्बा इंचार्ज ललित कुमार व पुलिस टीम के साथ विभिन्न मस्जिदों में जुमा की नमाज़ के समय की जानकारी ली तथा जुमा की नमाज़ के समय मस्जिदों के आसपास मौजूद रहे।हमेशा की तरह मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ के समय मस्जिदों में पहुँचे और शांतिपूर्वक नमाज़ अदा की।नमाज़ के बाद देश और दुनिया में अमनो अमान के लिए दुआ की गई।सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज़ सम्पन्न होने पर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली और वापस लौट गई।
0 टिप्पणियाँ