आज के परिवेश में भारत के परम्परागत खेल आवश्यक-विमला वाई
मेला गुघाल कार्यक्रम: बोरीकूद, मटका संतुलन दौड़, साइकिल टायर रेस का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पार्षद गौरव कपिल के संयोजन में परंपरागत भारतीय खेलों का आयोजन जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया। खेलों का शुभारंभ मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी कि कुलपति प्रो. विमला वाई एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ वकुल बंसल द्वारा पवनपुत्र हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा रिबन की गांठ खोलकर किया गया। कबड्डी, खो-खो, बोरी कूद, रस्साकसी, साइकिल टायर दौड़, मटकी संतुलन दौड़, दृष्टिबाधित मटकी भेदन आदि भारतीय खेलों को प्रथम बार मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया गया। देर शाम तक चली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले भर से आये विभिन्न स्कूलों के 750 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक गौरव कपिल ने कुलपति प्रो. विमला वाई, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ वकुल बंसल, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला संयोजक संजय सैनी, मेला अयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, अशोक गुप्ता महानगर अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, पार्षद संजय गर्ग, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद सुनील पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार राणा, समाजसेवी योगेश दहिया, जिला मंत्री क्रीड़ा भारती अनुज वीर, अशोक सक्सेना, रामकुमार सिंह, संजीव सीकरी, कमल गर्ग व ललित कटारिया सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. विमला वाई ने नगर निगम की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आज के परिवेश में बच्चों के हितार्थ अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे खेल मनोरंजन के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक रुप से बच्चों का विकास करते हैं और स्वस्थ रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उन्हें भी अपने बचपन की यादों को ताजा करा दिया है। कुलपति ने इतनी बड़ी संख्या में अत्यधिक ऊर्जा के साथ प्रतिभाग कर रहे युवाओं को शुभकामनाएं दी और भविष्य में निगम द्वारा किए जाने वाले ऐसे सार्थक प्रयासों का हिस्सा बनने को कहा। खेल प्रतियोगिताओं में बोरीकूद, मटका संतुलन दौड़, कबड्डी, साइकिल टायर रेस, रस्साकसी सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहे। बोरी कूद में पांचवी से नौवीं कक्षा वर्ग में सलोनी ने प्रथम, विनी ने द्वितीय, और खुशनुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि दसवीं से 12वीं कक्षा वर्ग में अंजलि प्रथम, सानिया द्वितीय व पल्लवी तृतीय स्नान पर रही। स्नातक वर्ग में साक्षी प्रथम, सिमरन द्वितीय और अनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका संतुलन दौड़ में पांचवी से नौवीं कक्षा वर्ग में पल्लवी प्रथम, तनीषा द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्ंायोजक पार्षद गौरव कपिल ने मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय खेलों को शामिल करने के लिए महापौर डॉ. अजय सिंह व नगरायुक्त शिपू गिरि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक परिवेश में जब बच्चे मोबाइल के कारण अपने बचपन को भूल गए हैं, ऐसे माहौल में उसे लौटाने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया गया है। आयोजन में सहयोग के लिए उन्होंने क्रीड़ा भारती एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज का भी आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप गुप्ता, गौरव चौहान, मनीष कुमार कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, भूपेंद्र जी, मुस्तकीम जी, निशु राणा जी, सरिता, रवि कोरी जी आदि लोग रहे।



0 टिप्पणियाँ