Ticker

6/recent/ticker-posts

भक्तो की आस्था का करे सम्मान, रामलीला स्थल कराए उपलब्ध-पार्षद कोहली

भक्तो की आस्था का करे सम्मान, रामलीला स्थल कराए उपलब्ध-पार्षद कोहली

तीन दशकों से भी अधिक समय से होता आ रहा है लीला का मंचन

रिपोर्ट -अमित यादव मोनू

सहारनपुर-नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्य के चलते श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क को रामलीला का मंचन  करने के लिए स्थान उपलब्ध नही कराया जा रहा है।*

शुक्रवार को नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में स्थानीय पार्षद राजेंद्र कोहली ने ये इस विषय को सदन में जोरदार तरीके से उठाया और रामलीला की जगह उपलब्ध कराए जाने की मांग की।पार्षद राजेंद्र कोहली ने महापौर  डॉक्टर अजय सिंह,नगर आयुक्त गजल भारद्वाज वा सम्मानित सदन को अवगत कराया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क रामलीला का आयोजन नगर निगम के बाहर स्टेडिम के सामने बीते तीन दशकों से भी अधिक समय से होता आ रहा है और दशहरे का भव्य आयोजन गांधी पार्क मैदान पर होता आ रहा है!लेकिन इस वर्ष स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए लीला के मंचन के जगह नहीं दी जा रही है जबकि नगर निगम के कर्मचारियों को भी इस बात का पता है की उक्त स्थान पर बीते तीन दशकों से भी अधिक समय से रामलीला का मंचन किया जाता रहा है और इसका किराया भी दिया जाता रहा है।राजेन्द्र कोहली ने महापौर डा अजय सिंह से आग्रह किया है वो स्मार्ट सिटी को रामलीला के लिए जगह की व्यवस्था कराये जाने को निर्देशित करे और भविष्य कोई भी कार्ये को करने से पहले के लिए नगर निगम बोर्ड के संज्ञान लाये जाना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष