एस ए एम इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के उद्देश्य से जागरूक किया
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
हाथ धुलाई, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना,सेनिटाइजर का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी बनाने संबंधी जानकारी भी मीटिंग का केंद्रबिंदु रही।विद्यालय के प्रत्येक कोने में स्वच्छता के संदर्भ में गहनता से निरीक्षण किया गया ताकि उस आधार पर भविष्य की योजना बनाई जा सके।जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया गया।जल शक्ति अभियान"कैच द रेन" के अंतर्गत अभियान के संदर्भ में जल संरक्षण पध्दति की जांच भी की गई।पुरानी फाईलो व अभिलेखों को भी प्रक्रियाबद्ध विधि से हटाया गया तथा अनुपयोगी फर्नीचर, यन्त्र एवं अक्रियाशील वाहनों को भी इमारत से हटाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 अजय कुमार गुप्ता ने स्वच्छता के इस मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को प्रोत्साहित किया तथा स्वच्छता के प्रति स्वयं भी सचेत रहने व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु भी सभी उपस्थित अभिभावकों से आह्वान किया। इस अवसर पर मनोज कुमार काकरान,ब्रिजेश पुंडीर, रामवीर सिंह,सुबोध पुंडीर, अजय कुमार विश्वास,मुनीश कुमार गुप्ता,सुनील पटेल,संजय शर्मा,सुनील अरोड़ा, अभिषेक तोमर सहित समस्त छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ