वरिष्ठ कांग्रेस नेता क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कॉकरोच जनता पार्टी के धरने में पहुँच दिया समर्थन
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ कांग्रेस नेता क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कॉकरोच जनता पार्टी के धरने में पहुँच कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा आप युवा देश का भविष्य हैं जिनका सम्मान और सुरक्षा ज़रूरी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नगर में साँसद इमरान मसूद के ख़ास माने जाने वाले क़ाज़ी अब्दुल बासित शुक्रवार को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पहुँचे और सीजेपी के धरने को समर्थन किया।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कहा कि यह दुर्भाग्य और शर्मिंदगी की बात है जिन युवाओं छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाना चाहिए था उन पर कुछ पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज किया।जिन बहनों को पलकों पर बैठाना चाहिए था उन्हें ज़ख़्म दिए गए।युवा इस देश का भविष्य हैं।देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं।उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से धरने के बावजूद आप लोगों ने संयम बनाए रखा धैर्य नहीं खोया यह बड़ी बात है और यह आपके संस्कार की विशेषता है।क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कहा कि जब छात्र छात्राओं ने अपनी समस्या रखी थी सरकार को तभी उसका समाधान करना चाहिए था लेकिन अफ़सोस कि ऐसा नहीं हो पाया।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आपकी ही चर्चा है।हर कोई आपकी बात कर रहा है।उन्होंने कहा निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी और देश समाज के हित के लिए कार्य करेंगे।
0 टिप्पणियाँ