Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/ अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर माता शाकुम्भरी देवी की पदयात्राओं में देवी देवताओं एवं भगवान के स्वरूपों के अमर्यादित प्रदर्शन पर रोक लगाने एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही की माँग की गई है।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि माँ शाकुम्भरी देवी का पावन धाम लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर माता के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।इन धार्मिक यात्राओं में निकाली जाने वाली मर्यादित एवं सुन्दर झांकियां सनातन परंपरा और श्रद्धा की गरिमापूर्ण अभिव्यक्ति हैं।संज्ञान में आया है कि कुछ पदयात्राओं के दौरान देवी देवताओं एवं भगवान के स्वरूप धारण कर ने वाले लोग अमर्यादित तरीक़े से नृत्य और प्रदर्शन करते हैं।धार्मिक स्वरूपों का इस प्रकार अनुचित प्रदर्शन श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है और धार्मिक आस्था के विपरीत है।ज्ञापन में माँग करते हुए कहा गया है कि यदि धार्मिक यात्राओं के दौरान देवी देवताओं और भगवान के स्वरूपों के अमर्यादित प्रदर्शन एवं नृत्य करते पाया जाए तो उसके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कार्रवाही की जाए ताकि धार्मिक यात्राओं की गरिमा बनी रहे।इस दौरान डॉ अजय सैनी, पंकज लोधी,रोहित रोहिला,सौरभ लोधी,रुस्तम कुमार,आकाश सैनी, सागर,अनिकेत,टीटू,मोहित,सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ट्रांसफर स्टेशन बनने के बाद पुल खुमरान का डलावघर होगा समाप्त-नगरायुक्त