शहीद दिवस पर वीर अब्दुल हमीद को किया याद
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- न्यू चिलकाना बस स्टैंड स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक पर गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति समर्पण को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान ‘शहीद वीर अब्दुल हमीद अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष भी लगाए गए। कार्यक्रम में शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल शिक्षा समिति के संस्थापक मुरसलीन उर्फ मधधा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, इदरीसी समाज के जिलाध्यक्ष राशिद प्रधान, इरशाद ठेकेदार, तहरपुर से राशिद, चौधरी शहजाद, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष गुलशेर आलम शाह, गफूर अल्वी, मुंतज़िर अल्वी, इरशाद, सलमान, सद्दाम अली शेर, इकराम, शहवेज, सलमान अल्वी, भूरा भारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ