Ticker

6/recent/ticker-posts

पंजाबी एकता समिति बच्चों को सिखाएगी पंजाबी

पंजाबी एकता समिति बच्चों को सिखाएगी पंजाबी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - पंजाबी संस्कृति को सहेजने वाली संस्था पंजाबी एकता समिति ने अपने 13वें स्थापना वर्ष पर समाज के बच्चों को पंजाबी भाषा से जोड़ने की मुहिम शुरू की है। दिल्ली रोड स्थित होटल में हुई कार्यकारिणी बैठक में बताया गया कि इस गर्मी की छुट्टियों में 53 बच्चों को गुरुद्वारों और समर कैंप के माध्यम से मुफ्त पंजाबी बोलने-पढ़ने-लिखने की शिक्षा दी गई। इसके लिए युवा संयोजक सन्नी परूथी को सम्मानित किया गया।

समिति अध्यक्ष एम.पी. सिंह चावला और महामंत्री राजीव फूटेला ने कहा कि पंजाबीयत पंजाबी कौम की विरासत है, इसे कायम रखा जाएगा। यह मुहिम हर गर्मी की छुट्टियों में चलाई जाएगी। अगले महीने महानगर के एक पंजाबी क्षेत्र में विशाल मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।बैठक में कोषाध्यक्ष अरुण अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत अरोड़ा, मुख्य संयोजक विवेक चावला, बब्बू परूथी, हरजीत सिंह, डॉ. दीपक ठक्कर, विक्षित सुखीजा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन गगनदीप ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह रही मुस्दैद,मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई नमाज़