Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी 15 सितम्बर की होगी किसान पंचायत-तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान

आगामी 15 सितम्बर की होगी किसान पंचायत-तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने आगामी 15 सितम्बर की किसान पंचायत को लेकर एसडीएम को एक पत्र सौंपा है जिसमें संगठन के उच्चाधिकारियों के आने का विवरण दिया गया है साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को किसान पंचायत में बुलाने की माँग की गई है।

भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को एक पत्र सौंपा।जिसमें कहा गया है कि आगामी 15 सितम्बर को तहसील प्रांगण में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा।जिसमें भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार,मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी व भारी संख्या में किसान ज्वलन्त विषयों विशेष रूप से 17 गांवों की उपजाऊ भूमि का औद्योगिक गलियारे के नाम अधिग्रहण,किसानों के गन्ने का मूल्य,मिलों पर किसानों के गन्ने का बकाया,बिजली की समस्या आदि पर अपनी बात रखेंगे।उन्होंने ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसान पंचायत में बुलाने का अनुरोध किया है।इस दौरान प्रदीप पँवार, पुनीत चौधरी, धर्मवीर सिंह,कान सिंह राणा,सुमित चौधरी,मोनू चौधरी,सनी चौधरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह रही मुस्दैद,मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई नमाज़