Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण एवं VBYLD क्विज प्रतियोगिता में छात्रों की सहभागिता

ग्लोकल विश्वविद्यालय में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण एवं VBYLD क्विज प्रतियोगिता में छात्रों की सहभागिता

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न युवा-केंद्रित अभियानों के अंतर्गत विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा VBYLD क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रेरित करने हेतु ग्लोकल विश्वविद्यालय में विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री संजय कुमार का विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, VBYLD क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता तथा सरकार द्वारा संचालित युवा गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शोभा त्रिपाठी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. आतेका बानो तथा प्रो. संजय कुमार के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ग्लोकल लॉ स्कूल एवं पैरामेडिकल विभाग के विद्यार्थियों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया तथा उन्हें VBYLD क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक क्विज में भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।कार्यक्रम के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर मिस शहनाज एवं श्री शशांक रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को पंजीकरण एवं क्विज में सहभागिता की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर डॉ. शोभा त्रिपाठी ने कहा कि युवा देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भारत सरकार के निर्देशों का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा प्रत्येक छात्र को माय भारत पोर्टल से जोड़ने और निर्धारित क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता कराने का प्रयास निरंतर जारी है। यह अभियान विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित होने तक जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह रही मुस्दैद,मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई नमाज़