Ticker

6/recent/ticker-posts

तहसीलदार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान- भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे पर पुनः विचार किए जाने की माँग करते हुए चयनित भूमि को किसानों की आजीविका का एकमात्र साधन बताया।

भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान के नेतृत्व तहसील कार्यालय पहुँचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील रामपुर मनिहारान के 17 गाँवों की भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित की गई है।ग्राम हलगोया,अहमदपुर,चकवाली,सिरसली,अंबेहटा चाँद,उमरी गाँव के किसान अपनी कृषि भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के लिए नहीं देना चाहते।भूमि इन किसानों की आजीविका का एकमात्र साधन है।ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों की भावनाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए पुनः विचार किया जाए।इस दौरान ज़िला उपाध्यक्ष प्रदीप पँवार, ज़िला सचिव कान सिंह राणा,मंडल उपाध्यक्ष पुनीत चौधरी,युवा तहसील अध्यक्ष  सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सितम्बर के अंतिम सप्ताह में होगा सामाजिक न्याय सम्मेलन-चौ नीरपाल