श्री राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
भक्तिमय वातावरण में गूंजा—हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
रिपोर्ट अमान उल्ला खान/रवि बक्शी
सहारनपुर- अंबाला रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर में भगवान की सुंदर एवं आकर्षक प्रतिमाओं के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और कान्हा जी को झूला झुलाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए वातावरण को कृष्णमय कर दिया।इस अवसर पर अनुज वत्स द्वारा विधिवत आरती कराई गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया।पर्व के अवसर पर साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला, रवि बक्शी, विनय वत्स , माधव एवं अरुण वत्स ने सभी श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का जयघोष किया—“हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।”मंदिर परिसर में देर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा वातावरण भक्ति एवं आस्था से सराबोर नजर आया।

0 टिप्पणियाँ