आदर्श ग्राम पंचायत चकवाली के मोहित पँवार नोसेना से सेवानिवृत्त होकर गाँव लौटे तो ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।
तिरँगा द्वार से घर तक निकली तिरँगा यात्रा।मोहित पँवार बोले युवाओं को देश सेवा के लिए करेंगे प्रेरित
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-नोसेना से सेवानिवृत्त होकर अपने गाँव चकवाली पहुँचने पर क्षेत्र के लोगों ने मोहित पँवार का भव्य स्वागत किया।गाँव के तिरँगा द्वार से मोहित पँवार के घर तक तिरँगा यात्रा का आयोजन किया गया।
आदर्श गाँव के रूप में प्रसिद्ध ग्राम पंचायत चकवाली निवासी मोहित पँवार नोसेना में 15 वर्ष गौरवपूर्ण सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। 2 सितम्बर को गाँव चकवाली पहुँचने की ख़बर पर भारी संख्या में चकवाली व आसपास के लोग चकवाली स्थित तिरँगा द्वार पर जमा हो गए।जब मोहित पँवार गाँव पहुँचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।ग्रामीणों ने तिरँगा द्वार से लेकर मोहित पँवार के घर तक तिरँगा यात्रा निकाली।अपने स्वागत से अभिभूत मोहित पँवार ने कहा कि मैं वर्दी से सेवानिवृत्त हुआ हूँ,राष्ट्रसेवा की भावना हमेशा दिल में रहेगी।उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के युवाओं को देश की तीनों सेनाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करता रहूँगा।वरिष्ठ समाजसेवी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी ने बताया कि मोहित पँवार ने 4 अगस्त 2011 को भारतीय नोसेना में सेवा प्रारंभ की थी।मोहित पँवार ग्राम पंचायत चकवाली व क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ