उपनिरीक्षक विपिन मलिक की प्रभावी कार्यवाही में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर
रिपोर्ट एसडी गौतम
झिंझाना- क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ऊन में सीमेंट एजेन्सी के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में वादी विक्रम पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम पिण्डोरा थाना झिंझाना जनपद शामली द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा उक्त घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UP12BB4982 बरामद हुई हैं। उपरोक्त अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा उन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन मलिक, जगदीश कुमार, प्रवीण कुमार, जयवीर सिंह व सत्यप्रकाश समेत आदि साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ