Ticker

6/recent/ticker-posts

थानाक्षेत्र में गौकशी, जुआ सट्टा, अवैध नशे का कारोबार, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे-राकेश कुमार

 थानाक्षेत्र में गौकशी, जुआ सट्टा, अवैध नशे का कारोबार, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे-राकेश कुमार

शांति एवं क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के ख़िलाफ़ की जाएगी कड़ी कार्रवाही-इंस्पेक्टर राकेश कुमार

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-नवागत कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि आपराधिक तत्वों को सुधरना होगा।थानाक्षेत्र में गौकशी,जुआ सट्टा,अवैध नशे का कारोबार,महिलाओं के प्रति अपराध बरदाश्त नहीं किए जाएंगे।

कोतवाली रामपुर मनिहारान में नवागत इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वाले अच्छे और सच्चे लोगों का पूरा सम्मान किया जाएगा लेकिन असामाजिक आपराधिक तत्वों के लिए उनके दिल में कोई जगह नहीं है।क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा या आपराधिक मामले में लिप्त पाया जाएगा तो ऐसे व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा।इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि थानाक्षेत्र में गौकशी, अवैध नशे का कारोबार, जुआ सट्टा, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सामाजिक और गणमान्य लोग जागरूक रहें और किसी भी घटना या अपराध के संबंध में उन्हें गुप्त सूचना दे सकते हैं।उन्होंने पत्रकारों से भी शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

थानाक्षेत्र में गौकशी, जुआ सट्टा, अवैध नशे का कारोबार, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे-राकेश कुमार