Ticker

6/recent/ticker-posts

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी, उत्तराखंड में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर उत्तराखंड सरकार द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है और इसी कारण विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अशोक सैनी, चंद्रजीत सिंह और अनुज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कथित रूप से अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने इसे उत्तराखंड सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला कदम बताया। अक्षय चौधरी, इमरान कुरैशी और नितिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन कर रहे हैं और जल्द ही हल्द्वानी पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। इस अवसर पर हरिओम मिश्र, धर्मपाल जोशी, शाहबाज, अमरदीप जैन, हरिओम ठाकुर, पल्लवी बाली, रेखा धीमान, अनूप ठकराल, मयंक शर्मा, विपिन कांत, अश्वनी शर्मा, सलमान इदरीसी, नसीब खान, नीरज कपिल, मुनीश सहगल, आरिश सिद्दीकी, संयोग सैनी, दर्पण त्यागी, आरिफ मंसूरी, गुलफाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बरसात के बाद युद्धस्तर पर  निर्माण कार्य शुरु करें-नगरायुक्त