Ticker

6/recent/ticker-posts

ठगी का शिकार हुई महिला को वापस मिली धनराशि, जताया आभार

ठगी का शिकार हुई महिला को वापस मिली धनराशि, जताया आभार

कुछ घंटे में ही रकम वापस दिलाकर साइबर टीम नागल ने मनवाया काबिलियत का लोहा

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-बीते दिन रविवार को महिला के साथ हुई साइबर ठगी के त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना नागल पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटे में ठगी का शिकार महिला के खाते में धनराशि वापस कराकर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार जनपदभर में फ्रॉड व साइबर को रोकथाम के खिलाफ तथा पीड़ितों के खातों में धनराशि वापस कराए जाने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में साइबर हेल्प टीम द्वारा पीड़िता पंकज त्यागी पुत्री रमेश चंद निवासी सीडकी थाना नागल जिला सहारनपुर के खाते से हुई ठगी की 16000 रुपये धनराशि वापस कराई है। धनराशि वापस पाते ही महिला ने पिक का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव, प्रभारी साइबर सेल वरिष्ठ एसआई योगेन्द्र चौधरी, आकाश यादव, अनिल कुमार, गौरव सिंह, रेखा शर्मा व आरती समेत आदि साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन