पिलखनी स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास में कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन द्वारा राधास्वामी सत्संग ब्यास पिलखनी में 03 सितम्बर तक बाबा गुरविन्दर सिंह ढिल्लों जी एवं हजूर जसदीप गिल जी के कार्यक्रम के दृष्टिगत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। इस अवसर पर एसपी देहात श्री मयंक पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ