राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-प्रस्तावित सवर्ण न्याय पदयात्रा से पहले पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा को हाउस अरेस्ट कर लिया। सवर्ण समाज द्वारा प्रस्तावित यात्रा में जाने से पहले ही प्रद्युम्न शर्मा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
प्रद्युम्न शर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। प्रद्युम्न शर्मा ने कहा कि 30 अगस्त से प्रस्तावित 15 दिवसीय यात्रा मां शाकंभरी देवी भवन से शुरू होकर जिले के विभिन्न गांवों से गुजरने वाली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने यात्रा को रोककर सवर्ण समाज की आवाज दबाने का प्रयास किया और उन्हें बीती रात से ही नजरबंद रखा गया। उन्होंने यूजीसी संशोधन, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और जातिगत आरक्षण जैसे मुद्दों पर पुनर्विचार करते हुए समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। प्रद्युम्न शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखना नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है और प्रशासन को समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ