Ticker

6/recent/ticker-posts

चेकिंग अभियान चलाकर थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव ने दी सख्त हिदायत

 चेकिंग अभियान चलाकर थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव ने दी सख्त हिदायत

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपदभर में अपराध की रोकथाम व संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नागल प्रभारी निरीक्षक किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। 

थाना नागल क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी सीडकी चौराहें पर वाहनों की चेकिंग करते हुए प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव ने वाहनों को रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाया और अपूर्ण मिले कागजों पर नाराजगी जताते हुए वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कागजी प्रपत्रों के साथ यात्रा करने और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। इस दौरान चौकी प्रभारी संजय कुमार समेत अनेको पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चेकिंग अभियान चलाकर थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव ने दी सख्त हिदायत