Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना निरीक्षक की सख्ती का असर, स्मैक तस्कर आया जेल में नजर

 थाना निरीक्षक की सख्ती का असर, स्मैक तस्कर आया जेल में नजर

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-थाना नांगल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार करने वाले एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के अंतर्गत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव देर शाम नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि पुल के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। जिसके कब्जे से 11.27 ग्राम स्मैक व 500₹ बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के गाँव बेल्डा जुनारदार निवासी उस्मान पुत्र असलम के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, सुशील कुमार, रणजीत सिंह व पंकज कुमार समेत आदि साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नंद जी के अंगना में बज रही बधाई, जय कन्हैया लाल की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण