हिन्दू जागो यात्रा आगे बढ़ी,जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी का लिया आशीर्वाद
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शिवशक्ति धाम डासना से शुरू हुई हिंदू जागो,घर बेटी अस्तित्व बचाओ यात्रा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दौरा करने के बाद हरिद्वार पहुंची।आनंद भैरव घाट स्थित श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में यात्रा ने अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने संत समाज से मुस्लिम मुक्त सनातन वैदिक राष्ट्र की मुहिम में सहयोग की अपील की।उनके साथ श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर की पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी,यति यतींद्रानंद गिरी,यति शंकरानन्द गिरी और पंडित सुनोज शास्त्री मौजूद रहे।महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि हिन्दुओं ने सभी राजनीतिक दलों को आजमा लिया है।उन्होंने कहा कि अब हिन्दुओं को जीवित रहने के लिए इजरायल की तरह अपना एक राष्ट्र बनाना पड़ेगा।उन्होंने संतों से इस्लामिक जिहाद के परिप्रेक्ष्य में सनातन धर्म और हिन्दू समाज के भविष्य पर चिंतन का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि उनके शिष्यों का एक समूह पूरे भारत के हिन्दू धर्मगुरुओं से मिलकर उन्हें सनातन वैदिक राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।प्रत्येक धर्मगुरु को इस संबंध में उनका पत्र सौंपा जाएगा।यात्रा के दौरान हिन्दू समाज को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार,महामंडलेश्वर यति यतींद्रानंद गिरी और यति शंकरानन्द गिरी,महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का संदेश देशभर के धर्मगुरुओं तक पहुंचाएंगे,जबकि महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी,इस अभियान को अंतरराष्ट्रीय पटल पर रखेंगी।
0 टिप्पणियाँ