Ticker

6/recent/ticker-posts

ई-रिक्शा चालक की जेब काटकर अज्ञात युवक हुआ फरार

ई-रिक्शा चालक की जेब काटकर अज्ञात युवक हुआ फरार

रिपोर्ट नदीम निज़ामी

नकुड़-ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे एक अज्ञात युवक ने चालक की जेब काटकर दस हजार रुपये की नकदी पार कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित चलते ई-रिक्शा से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

निकटवर्ती गांव अध्याना निवासी ई-रिक्शा चालक ऋषिपाल पुत्र रहतुलाल निवासी अध्याना बुधवार  को जब खाना खाने के लिए अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उसे रोककर अध्याना चलने के लिए कहा। चालक ने उसे सामान्य सवारी समझकर ई-रिक्शा में बैठा लिया। पीड़ित के अनुसार उसके कुर्ते की जेब में दस हजार रुपये की नकदी थी। आरोप है कि रास्ते में युवक ने मौका पाकर उसकी जेब काटकर रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपित अचानक चलते ई-रिक्शा से कूदकर फरार हो गया।चालक को वारदात का अहसास उस समय हुआ  जब उसने घर जाकर अपनी जेब देखी उसमें  रुपये गायब मिले। रुपये गायब देख उसके होश उड़ गए, पीड़ित ने बताया कि उसे यह तक पता नहीं चल सका कि कब उसकी जेब काटी गई और कब आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपित की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नंद जी के अंगना में बज रही बधाई, जय कन्हैया लाल की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण