सड़क हादसे में बाइक सवार दो दूधिए की मौत, परिजनों में हाहाकार
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-थाना नागल क्षेत्र के सीडकी - लाखनौर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दूधिए की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह बीती बुधवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे गांव नंदनपुर निवासी विकास पुत्र रमेश अपने साथी राजकुमार पुत्र काशीराम निवासी गांव मडकी के साथ अपनी प्लेटिना बाइक से सहारनपुर स्थित डेयरी पर दूध डालकर आ रहा था कि जैसे ही वह लाखनौर - सीडकी मार्ग पर बिजलीघर के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे हैं एक वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने विकास को भी मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे अचानक हुई घटना से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ