जन्माष्टमी पर श्रीकृष्णा की वेशभूषा में नजर नन्हे मुन्हे बच्चे
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-जीटी रोड स्थित सोफिया इंटरनेशनल स्कूल नागल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों, मनमोहक नृत्यों, श्रीकृष्ण लीला पर आधारित लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी एवं श्लोक वाचन से सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। समन्वयक श्रीमती अर्पिता विजन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन कोणार्क चौधरी, राजेश कुमार, केशव अग्रवाल, सौरभ, शिवांशु, अजय, अभिषेक, सतेंद्र, पंकज, दलजीत, स्वाति, रजनी, वैशाली, सुनीता, वंदना, कीर्ति, रितु, शगुन, पारुल, हेमा, शिवानी, मीनाक्षी, गरिमा, उर्वशी, सोनिया, पूजा, किरण, स्वीटी, निधि सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
0 टिप्पणियाँ