किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने किसानों के साथ एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपा।जिसमें किसानों की ज़मीन का अधिग्रहण किए जाने पर विरोध जताया गया है।
भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुँचे और प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के लिए होने किसानों की ज़मीन के अधिग्रहण पर विरोध जताया तथा रोक लगाने की माँग की गई।ज्ञापन देकर चौधरी धर्मवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों की ज़मीनों का ज़बरदस्ती अधिग्रहण नहीं होने देंगे।यदि ज़बरदस्ती की गई तो हम किसानों के हित में कोई भी संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और किसानों की ज़मीन किसी को छीनने नहीं देंगे चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।इस दौरान ऋषिपाल राणा,बिट्टू चौधरी, सरवर प्रधान,संजीव,योगेंद्र,मांगेराम,रविदत्त शर्मा,कुशलपाल,सुशील,सन्नी आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ