जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- क्षेत्र के गाँव कोटा में श्रीकृष्ण लीला कमेटी द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई।
कृष्ण लीला चौक से शुरू हुई यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला चौक पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण, राधा, भारत माता, कंस आदि की झांकिया आकर्षण का केंद्र बन रही। बैंड की धुन से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव मय टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान कार्यवाहक सीडकी चौकी प्रभारी नवीन जयंत, उपनिरीक्षक शिवकार सिंह, उपनिरीक्षक सत्येंद्र राठी, दिनेश राणा, मनीष प्रधान, ग्राम प्रधान संदीप कुमार, सुरेंद्र राणा, मेनपाल सिंह, नितिश शर्मा, रघुनाथ पाल, धर्मपाल प्रजापति, एड. नितिन धीमान, विक्की शर्मा, राजेश कुमार, संजय राणा, मोनित पाल, महिपाल स्वामी, मोहित राणा व टीटू समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ