हकीकत नगर रामलीला मैदान में ‘कान्हा के साथ करेंगे रास’ ने मोहा मन
राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
रिपोर्ट अमान उल्ला खान/रवि बक्शी
सहारनपुर-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में मुस्कान लग्जरी सैलून की ओर से आयोजित “कान्हा के साथ करेंगे रास” कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भव्य एवं मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी ने पूरे परिसर को कृष्णमय बना दिया। आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण के बीच कार्यक्रम का दृश्य देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सीआईएसके के चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला, श्रीमती सुषमा बजाज एवं सारंग सामाजिक संगठन के महासचिव रवि बक्शी ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों ने भगवान श्री राधा-कृष्ण की आरती उतारकर देश-समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप के दर्शन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रामलीला मैदान पहुंचे। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।इस अवसर पर रविंद्र मिगलानी ने सभी श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सद्भाव, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं संयोजक श्रीमती पूनम वाली योगेश बाली ने सभा के आभार व्यक्त किया!
0 टिप्पणियाँ