शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं-श्रीमती श्वेता सैनी
शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं-डॉ. शालू कुमारी
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं।विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। उनके ज्ञान, मेहनत और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों को सही दिशा मिलती है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान का सम्मान है।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बैलून बैलेंस गेम, म्यूज़िकल चेयर, अंताक्षरी सहित अनेक मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग किया। खेलों के दौरान शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिसर हंसी, खुशी और उमंग से सराबोर रहा।
0 टिप्पणियाँ